
पिरदा में जनसंपर्क कर समस्याओं को सुनकर निराकरण का प्रयास ।
महासमुंद:- विधानसभा विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण भी करा रहा है आज जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिरदा मे जनसंपर्क कर लोगों का हाल चाल जाने पहुंचा ग्रामीणों. के द्वारा फुल माला पहना कर चंदन गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया।
जन संपर्क भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने अपने विभिन्न प्रकार की मूलभूत समस्याओं ग्रामीणों ने बताया रोजगार गारंटी में काम किए पैसा आज तक नहीं मिल पाया है कई बार अधिकारी कर्मचारी को शिकायत किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं देता बैंक के चक्कर लागकर दर-दर के ठोकर खाने पर मजबूर है,
पिरदा गांव के नाम से शिक्षक तन्खाह लेती है और यहां उपस्थित नहीं रहती, 2002 व 2011 के सर्व में लाभर्थियों को बुजुर्ग, विधवा पेंशन,आवास नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण सचिव संबंधित अधिकारी के पास जाने पर घुमा देते हैं, नवीन राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने अवगत कराया जिस पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को कहा।
