बालोद / हाशिम कुरैशी
दल्ली राजहरा :- हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा केलाबाड़ी प्राथमिक शाला और शासकीय पुर्व माध्यमिक विद्यालय पुराना बजार में पढ़ने वाले सभी 65 बच्चों को स्कूल जूता मोजा बांटा गया l स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक कॉपी और एक पेन का सहयोग जैन ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा किया गया इस अवसर पर डाक्टर दीपक डॉ. सिन्हा आरोग्य अस्पताल मुख्य रूप से उपस्थित थे l स्कूल की ओर से प्रभारी प्रधान पाठिका इंदु देवांगन सोनी कुरपाल के जयवन्ते संगीता तिर्की गुंजा देवांगन पूनम सिंह प्राथमिक शाला की प्रधानपाठक कोमल राव ज्योति सिंह संगीता भंडारी. उपस्थित थे lहमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति की ओर से जीवन लाल साहू , भोज राम साहू , शिव प्रसाद साहू , ममता नेताम, बचित्तर सिंह संधू , मिलाप कुर्रे , सुरेंद्र कुमार , श्री विकास कुमार गजभिए , रोहित कुमार साहू एवं किशोर कुमार कराडे उपस्थित रहे l डॉ दीपक ने कहा कि समिति की ओर से बच्चों के लिए किया गया प्रयास बहुत सहारनीय है l मजदूर इलाक़ा होने के कारण अधिकतर बच्चों के पालक बच्चों के लिए जूता मोजा खरीद नहीं पाते सरकारी मदद के रूप में दो जोड़ी स्कूल ड्रेस मिलता है l पैरों में जुता की कमी थी जिसे सेवा समिति ने पूरी कर दिया l बच्चो को पठन सामग्री दिया जाना बहुत अनुकरणीय पहल है l समिति के सचिव भोज राम कहा कि अभी तक हम लोगों ने 5 स्कूल में स्कूल बैग जूता मोजा कॉपी पेन आदि बच्चों को दे चुके हैं l आज प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला मिला कर कुल 7 स्कूल में लगभग एक लाख से ऊपर की राशि बच्चों के सहयोग में खर्च हुआ है l यह राशि दल्ली राजहरा के सहयोग कर्ताओं के द्वारा हमें मिला है l जिसका सदुपयोग बच्चों के स्कूल सामग्री में हम लोगों ने की है l सेवा समिति की अध्यक्ष जीवन लाल साहू ने दान दाताओं को धन्यवाद दिया l उन्होंने कहा कि जब हम लोग जब स्कूल में पढ़ाई करते थे l धन अभाव के कारण जूता मोजा खरीद नहीं पाते थे l निजी स्कूल और सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच के अंतराल को पूरा करने के लिए हम लोगों ने बच्चों के सहयोग स्वरूप जूता मोजा दिए हैं l वह दल्ली राजहरा के दानदाताओं के सहयोग से हुआ है l पूर्व माध्यमिक शाला पुराना बाजार के प्रधानाध्यापिका इंदु देवांगन ने सेवा समिति के पूरे सदस्यों को बच्चों के लिए सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया l
हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति ने डौंडी ब्लाक के अब तक कुल सात स्कूल में 240 छात्रों को दे चुके स्कूल बैग जूता मोजा एवं पठन सामग्री।
