दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धा सुमनअर्पित।

बालोद / हाशिम कुरैशी

छत्तीसगढ़ :-गौरव ग्राम पिरीद में स्वर्गीय दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों व समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार द्वारा समाज व प्रदेश हित में किए गए कार्य को याद किया गया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी भूमिका को भी याद किया। सभा के पूर्व दाऊ ढालसिंह जी की प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर अतिथियों कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही एवं संसदीय सचिव केशव बंटी हरमुख उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ योगेश्वर देशमुख अध्यक्ष युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ छगन देशमुख अध्यक्ष सुंदरा सर्किल दामेश्वर देशमुख सचिव सुंदरा सर्किल नागेश्वरी देशमुख महिला प्रधान सुंदरा सर्किल दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सरपंच अवध राम साहू ललित सिन्हा जोन प्रभारी उत्तर पाटन कांग्रेस उपेंद्र पाल सचिव जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग मुकेश चंद्राकर शेषनारायणसिन्हा तिलक देशमुख योगराज ठाकुर गामन लाल सुकतेल प्रदीप कोठिया पीला लाल देशमुख सहित उपस्थित पंचगण ग्रामीण जनों जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया। सभा स्थल पर दाऊजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उद्यानिकी महाविद्यालय अर्जुंदा का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के नाम किए जाने एवं राज्य अलंकरण पुरस्कार घोषणा बाबत शासन से पहल करने पर पर मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद जी का विशेष सम्मान किया गया अतिथियों के स्वागत पश्चात ग्राम के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक गुण्डरदेही संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि आज हमें अपने बच्चों को ऐसी संस्कार की शिक्षा देनी है कि वे हमारे समाज के पुरुधाओं को याद रख सके आज जरूरत है हम अपने समाज के उन कर्णधारों के बारे में अपने बच्चों को बताएं जिन्होंने समाज और देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। विधायक ने दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार को न केवल कुर्मी समाज बल्कि अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने कहा कि दिल्लीवार कुर्मी समाज अपने पुरुधाओं को याद कर अपनी संस्कृति को बचाए रखने की दिशा में हमेशा प्रयासरत है, ग्राम पीरिद में दाऊजी की जन्म स्थली पर पुण्यतिथि व जयंती समारोह आयोजित करने के लिए उन्होंने ग्राम वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया ,दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सर्किल सुंदरा छगन लाल देशमुख, सचिव दामेश्वर प्रसाद देशमुख सरपंच अवध राम साहू, योगराज ठाकुर कोदू राम दिल्लीवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी,प्रीतम दिल्लीवार प्रताप देशमुख समय लाल भूआर्य रामगुलाल देशमुख गामन लाल सुकतेल लीलार सिंह दिल्लीवार नागेश्वरी देशमुख गंगा दिल्लीवार, प्रीति दिल्लीवार, चंद्रकला गौतम,सहित वक्ताओं ने भी अपने उद्बोधन में दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में निगम दिल्लीवार, सुमिन देशमुख, सुनीति देशमुख,उत्तम देशमुख, तुकेश हेमंत देशमुख, प्रदीप कोठिया, योगेंद्र  देशमुख, रमेश साहू, , तुलसी निर्मलकर, पुनु राम ठाकुर माधव हिरवानी बाबूलाल गोपी राम ईश्वर उमाशंकर संपत लाल दुष्यंत  उजियार साहू पूनम प्रकाश देशमुख शत्रुघ्न पृथ्वी राम टिकेश्वर कोमेश दिल्लीवार गंगा प्रसाद आदि उपस्थित थे। मंच संचालन मुरली मनोहर देशमुख ने किया।आभार प्रदर्शन आशीष दिल्लीवार एवं भूपेंद्र दिल्लीवार ने किया।