पेबर ब्लाक, नाली निर्माण कार्य का संसदीय सचिव एवं पालिकाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…l 

महासमुंद :- नगर पालिका सीमा के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने दो वार्डों में 6 लाख 21 हजार की लागत से पेबर ब्लाक और नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्डों में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए वार्ड क्रमांक 9 में 4 लाख 21 हजार की लागत से पेबर ब्लाक लगाया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 5 में करीब 2 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पार्षदों की मौजूदगी में किया। इस मौके पर संसदीय सचिव ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा रही है। आज छत्तीसगढ़ में कही भी जाए वहां के विकास को सहज ही देखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गांव के अंतिम व्यक्ति तक का जीवन स्तर को ऊंचा करने की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष  ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जब से बनी है तब से लेकर आज तक महासमुंद शहर का विकास तेजी से हुआ है। जो अब भी जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी वर्गों के विकास और आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने पर विश्वास करते हैं। इस अवसर पर पार्षद माधवी सिक्का, मीना वर्मा, जगतराम महानंद, मनीष शर्मा, हफीज़ कुरैशी, कमला बरिहा, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।