करनाल-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- करनाल अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस की सीआईए वन की टीम द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखादड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसआई श्याम सुंदर सीआईए वन की अध्यक्षता में टीम द्वारा दिनांक 9 अगस्त 2023 को आरोपी मनदीप कौर पत्नी प्रताप सिंह रंधावा और प्रताप रंधावा पुत्र स्वर्ण सिंह वासी हाउस नंबर 1289 सेक्टर 68 एसएएस नगर मोहाली पंजाब हाल हाउस नंबर 353 गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू जालंधर पंजाब को विश्वसनीय सूचना पर नया बस स्टैंड करनाल से गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था और आरोपियों के खिलाफ अन्य दो मामले थाना घरौंडा और थाना निसिंग कैथल में भी दर्ज है। वारदात के संबंध में शिकायतकर्ता डिंपल पत्नी सोहनलाल निवासी आर्य नगर घरौंडा गली नंबर 1 रायपुर रोडान ने अपने बेटे अभिषेक को कनाडा भेजने के लिए दोनों आरोपियों से बातचीत की थी। और आरोपियों ने परिवादी को स्टडी बेस पर वीजा लगाने का आश्वासन देकर 15 लख रुपए मांगे थे और इसी तरह दिसंबर 2021 में परिवादी ने सभी कागजात व पासपोर्ट आरोपी को दे दिए और आरोपी के अकाउंट में 13 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए। अक्टूबर 2022 तक परिवादी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी तथा आरोपी द्वारा दिसंबर 2022 तक वीजा आने का आश्वासन दिया गया। लेकिन वीजा नहीं लगवाया गया और आरोपी ने टालमटोल करनी शुरू कर दी और जब परिवादी द्वारा आरोपी के कार्यालय पर जाया गया तो वह भी बंद होना पाया गया और जब परिवादी ने वहां पूछताछ की तो पता चला कि वह कार्यालय छोड़ कर चले गए हैं। और जब परिवादी उसके घर के पते पर पहुंचे तो पता चला कि वह घर भी छोड़ कर कहीं चले गए हैं। इसी बाबत परिवादी ने थाना घरौंडा में शिकायत दी थी। जिस संबंध में थाना घरौंडा में दिनाक 5 जनवरी 2023 को धारा 406/420/ 506 भारतीय दंड संहिता व इमीग्रेशन एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से 450000 रुपए बरामद किए गए।
