
आरंग :- धर्मनगरी आरंग के श्री रामभक्तो द्वारा आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिविर मे पुनः सैकङो की संख्या मे नगर व आसपास गांव के लोगो ने स्व इच्छा से रक्तदान शिविर मे भाग लिया ..शिविर के सुत्रधार रहे टीम एसआरबी के सदस्य समाजसेवी पुष्कर साहू ने बताया की प्रभु श्री राम जी कृपा से हम प्रतिवर्ष सभी श्री राम जी के भक्त रक्तदान शिविर का आयोजन करते है तथा वर्ष भर आरंग तथा आसपास के गांवो के मरीजो को रक्त उपलब्ध कराकर सहयोग करते है साथ ही साथ इमरजेन्सी रक्तदान भी करते है इसी उद्देश्य व सहयोग भावना के तारतम्य रक्तदान शिविर सम्पन्न हूवा व रक्तदान किये प्रत्येक रक्तवीर भाइयो को नि शुल्क अल्पाहार फुड ड्रींक के साथ सर्टीफिकेट व श्री रामभक्तो की टीम की ओर से उपयोग वाटरबाटल भी भेंट कराया गया ..

रक्तदान के पश्चात रक्तदान शिवीर मे आये बिलासा ब्लड बैंक के सदस्यो ने टीम एस आर बी विशेष सक्रीय सहयोगी पुष्कर साहू के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाऐ भी दी तत्पश्चात सफल रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु पुरे टीम को विशेष सर्टीफिकेट भी प्रदान किया…कार्यक्रम के व्यवस्था मे लगे रामभक्त युवा यमन बांधे , चमन सिन्हा , पंकज साहू ,यशपाल लोधी , नरेन्द्र लोधी व प्रशांत यादव ने सभी रक्तदान कीये रक्तवीर भाइयो का ससम्मान धन्यवाद ज्ञापित करते हूवे सभी का सहृदय आभार प्रकट किया |
