
देवभोग :- जिला गरियाबंद 10 अगस्त । छ ग प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर के कथन अनुसार कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा शासन को पूर्व में ज्ञापन प्रेषित किया गया है। शासन द्वारा कोषालय संवर्ग के वेतन विसंगति अधिनस्थ लेखा सेवा में पद बढ़ने ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन विसंगति,तृतीय समयमान वेतनमान मांगों पर कोई पहल नही करने के कारण उक्त मांगों में उल्लेख अनुसार 7 से 11 अगस्त तक काली पट्टी लगाकर समस्त कोषालय कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं।

11अगस्त को सभी जिलों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी साथीगण भोजन अवकास पर कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित करेंगे तथा दूसरे चरण में संभाग स्तर पर 26 अगस्त को एकदिवसीय रैली धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रमुख रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, एवं समस्त साथीगण।
