
प्रतापपुर :- सात दिनों से चली आ रही श्याम मंदिर परिसर में श्रावण मास में शिव पुराण कथा का विसर्जन हवन एवं भंडारे के साथ आठवें दिन विधि पूर्वक संपन्न किया गया। शिव पुराण कथा तो सातवें दिन ही समाप्त हो गई थी परंतु विधिवत विसर्जन आठवें दिन सुबह 10:00 बजे से हवन प्रारंभ हो दोपहर 1:00 बजे तक चलता रहा हवन में युगल सहित लगभग 50 जोड़ों ने भाग लिया इसके अलावा बच्चों एवं एकल महिला एवं पुरुषों ने भी बड़ी संख्या में हवन में भाग लिया।

तत्पश्चात भंडारे के कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों जिसमें बच्चे, महिलाऐ और पुरुषो ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव कथा प्रारंभ से लेकर हवन तथा भंडारे के कार्यक्रम में श्याम सखी एवं श्याम सखाओ की मंडली तथा नगर वासियों ने शारीरिक आर्थिक मानसिक सभी प्रकार से बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कुछ श्रद्धालुओं ने भंडारे में खाद्य सामग्री के रूप में आटा चावल तेल सब्जी इत्यादि का सहयोग सामर्थ अनुसार किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रकाश गोयल, किशोरी लाल गर्ग, प्रदीप गोयल, विपुल गोयल, ओंकार तिवारी, गरीब राम गोयल, जितेंद्र तायल, रोहित गोयल, राहुल गोयल, नितिन बंसल, अमित गर्ग, वेद तायल, अरविंद गुप्ता , सत्यवान गोयल, आशीष गोयल, नीपू गोयल तथा बड़ी संख्या में बच्चों एवं महिलाओं ने काफी सहयोग किया।
