
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- नगर के विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में निबंध,चित्रकला, नृत्य और फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस में हिस्सा लेकर आदिवासियों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी लोगों का दिल जीत लिया। वहीं कक्षा छठवीं से 12वीं तक के बच्चों ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी चित्रकला व निबंध के माध्यम से आदिवासियों के जीवन पद्धति, रीति रिवाज व उनके जीवन दर्शन को दर्शाया। बच्चों ने लोकगीतों पर आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन भी किया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव संजय सेंगर ने विद्यालय प्रबंधन व विद्यालय परिवार की ओर से सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी।
