कामां :- नोनेरा में स्थित चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर जी पर अधिक मास में अनवरत चल रही ब्रज चौरासी परिक्रमा में परिक्रमार्थी को चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी नोनेरा द्वारा निश्वार्थ भाव से फल वितरण किया गया जिसमें जैन समाज की महिलाओं ने संयुक्त रूप से परिक्रमार्थी को फल वितरण किया मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि आज मंदिर जी मे प्रातः अभिषेक शांतिधारा की गई।

जिसमें प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद डी के जैन मित्तल परिवार को प्राप्त हुआ कार्यक्रम में जैन समाज कामां के कोषाध्यक्ष संजय कानूगो, पवन जैन, देवेंद्र जैन अभियंता, कैलाश जैन, शीतल जैन, लक्ष्य जैन, अतिशय जैन सहित महिलाएं पुरुष उपस्थित थे

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि नोनेरा जैन मंदिर जो कि करीब पांच सौ तीस वर्ष प्राचीन मंदिर है मंदिर जी की शीघ्र ही प्रतिष्ठा कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है आचार्य गुरुओं के सानिध्य में मंदिर की प्रतिष्ठा की जाएगी मंदिर जी मे मूलनायक श्री चन्द्रप्रभु स्वामी है और इसके साथ दो जिन प्रतिमा मौजूद हैं।
