शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर में पालक बालक सम्मेलन हुआ।

कांकेर :- नरहरपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर में पालक बालक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवम विकास समिति अध्यक्ष विष्णु राम नेताम, शिक्षा विद पंचम सिंह नेताम, शाला प्रबंधन एवम विकास समिति अध्यक्ष बालक शाला जी एस नेताम, ग्राम पंचायत अभनपुर सरपंच भाऊ राम भास्कर, उपसरपंच टिकेश्वर जैन, बिसनाथ नेताम, शिक्षा विद फूलसिंह नाग, संस्था के प्राचार्य राम प्रसाद नेताम, समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों के पालकों ने इस सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था के प्राचार्य ने पालकों को शाला की संपूर्ण गतिविधि को अवगत करवाया गया। इस सत्र से प्रति सप्ताह परीक्षा, मासिक परीक्षा, परीक्षा परिणाम की जानकारी दी गई। पालकों की ओर से भी गुणात्मक शिक्षा के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए और समय समय पर विद्यालय को उचित सलाह देने की बात कही गई। धनेशरा सरपंच मिथलेश वत्ती ने सभी समुदाय के लोगों को मिलकर शिक्षा को अधिक बेहतर बनाने की बात, लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने कही गई। रामनंदन जैन ने कहा कि पालक, शिक्षक और बच्चे से सतत संपर्क की बात कही जिससे बच्चे का स्तर पता चल सके। जी एस नेताम ने कहा कि समय की महत्ता को ध्यान में रखकर इसका सदुपयोग करें जिससे हमारा सर्वांगीण विकास हो। यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलने की बात कही गई। पंचम सिंह नेताम ने कहा कि जब सम्मेलन होता है तो हमारी समस्याएं बातचीत से हल हो जाती है।उद्देश्य पूर्ण शिक्षा से जीवन सुखमय हो जाता है। फूलसिंह नाग ने कहा कि समय सारणी बनाकर विषय को अध्ययन करें।सरपंच भाऊ राम भास्कर ने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा और तकनीक का है। आप दोनों क्षेत्र में खूब उन्नति करें। मेहनत को अपने कर्तव्य पथ पर शामिल करें।कठिन मार्ग को अपना आदर्श मानें। संस्था के प्राचार्य राम प्रसाद नेताम ने प्रत्येक बिंदुओं को विद्यालय के विकास के लिए पालकों के एवम बच्चों के हित में स्टाफ के सदस्यों से मिलजुलकर खरा उतरने की बात कही। आभार प्रकट एन के सोनी, सम्मेलन का संचालन सोहन दास मानिकपुरी ने किया।यह जानकारी संजय कुमार यादव व्याख्याता ने दी।