
राजिम :- सावन की शिवरात्रि पर ग्राम लोहरसी से गंगाजल लेकर गए कांशी विश्वनाथ धाम कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। 25 कांवड़ियों का जत्था जैसे ही राजिम बस स्टैंड पं. सुंदरलाल शर्मा चौक पर पहुँचा, हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे से गूंज उठे और साथ ही साथ राजिम नगर के “जमींदार राघोबा महाड़िक” के सुपुत्र, ऊर्जावान युवा आर्किटेक्ट “इन्द्रजीत महाड़िक”, रवि निर्मलकर, दीपक साहू, ने अपने मित्र गण के साथ, सभी शिव भक्त कांवड़ियों का पुष्पमाल से जोशीला स्वागत किया। भोलेनाथ के रंग में रंगे भक्तों में अलग ही उत्साह था। कांवड़ उठाए कांवड़िए भोले बाबा की भक्ति में लीन थे। इस अवसर पर पंडित पुष्कर तिवारी, लक्की सोनकर, जयन्त देवांगन, सौरभ साहू, हरीश साहू, रिपु निर्मलकर,मोहन यादव, युगल साहू, हेमन्त निर्मलकर, भरत सिंह राजपूत, खेमचंद यादव, हुमन देवांगन, रिकेश साहू, विक्रम साहू, नंदकुमार यादव सतीश, कुबेर यादव, योगेश, इंद्रकुमार, हेमन्त ध्रुव,उपेंद्र, लखन पटेल नेतराम, गैंदलाल, सोहन साहू, गिरधर, छन्नू, रामा पुखराज, इत्यादि। बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।
