
पखांजुर- व्यवहार न्यायालय वर्ग 2 न्यायधीश रवि कश्यप के मार्गदर्शन से हाकेर उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर आयोजित किया गया जिसमें बच्चो को कानूनी जानकारी दिया गया। हाकेर उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला न्यायाधीश योगेश पारीक एवं सचिव डायमंड गिलहरे के दिशा निर्देश से शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय वर्ग 2 न्यायधीश रवि

कश्यप ने विद्यालय के बच्चों को विधि तथा कानून के बारे में जानकारी दिया। जिसमें बाल विवाह, मोटर दुर्घटना, बाल श्रम, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, एवं मानव अधिकार, संविधान की जानकारी दिया । तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद हालदार द्वारा विधिक जानकारी एवं करियर काउंसलिंग, आत्मनिर्भर कैसे बने अपने व्यक्तित्व का विकास किस प्रकार करें । तथा विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया। तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया । शिविर में 184 विद्यार्थी एवं 14 स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। विधिक स्वयं स्वयंसेवक अलका सरकार, विष्णु दे, गुरुदास बिश्वास,बिकास तरफदार उपस्थित रहे।
