फिश हेचरी नैमेड़ में 3 करोड़ मछली बीज तैयार l 

बीजापुर :- जिला प्रशासन के विशेष पहल पर बीजापुर मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत नैमेड़ स्थित फिश हेचरी में इस वर्ष 3 करोड़ मछली बीज (फिंगरलिंग) तैयार किया गया। वर्तमान में 2 करोड़ मछली बीज और तैयार किया जा रहा है यह दूसरे वर्ष है जहां कम दरों में मछली बीज जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। मछली बीज का शुभारंभ 02 अगस्त दिन बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष  शंकर कुड़ियम, कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस

अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय, सीईओ जिला पंचायत  रवि कुमार साहू, जनपद सदस्य  सोनम कोरसा की उपस्थिति में 45 हितग्राहियों को मछली बीज (फिंगरलिंग) का वितरण किया गया। कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा के विशेष पहल पर निर्मित फिश हेचरी से मत्स्य कृषकों को बड़ी समस्या से निजात मिली है क्योकि पूर्व में फिश हैचरी का निर्माण नही होने से दूसरे जिलांे एवं अन्य राज्यों से अधिक दर पर मत्स्य कृषक मछली बीज क्रय करते थे जिसमें समय और धन दोनो की बर्बादी होती थी। वहीं मछली बीज गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ता था। कुएनार निवासी हितग्राही नारद मंडावी ने बताया शासन की योजना से हमें बहुत लाभ मिला, मत्स्य पालन से प्रतिवर्ष 3 से 4 लाख की कमाई करने की बात कही। वहीं अन्य हितग्राहियों ने भी फिश हेचरी से मछली बीज प्राप्त कर खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन का आभार माना  इस दौरान कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा ने बताया बीजापुर मे मछली की खपत ज्यादा है जिसकी पूर्ति हेतु स्थानीय स्तर पर कृषक प्रेरित होकर मत्स्य पालन की ओर अग्रसर हो रहे है। उन्हें सुविधा प्रदाय करने और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उन्हे हर संभव सहयोग जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। कलेक्टर ने जिले में मत्स्य कृषकों से अपील करते हुए कहा कि वह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उन्नत किस्म के मछली बीज खरीदकर मत्स्य पालन को बढ़ावा दें। इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्य  विकास सर्वे फिश हेचरी प्रभारी, मत्स्य निरीक्षक  दामोदर यालम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं मत्स्य कृषक उपस्थित थे।