करनाल:- बिंदर शर्मा इंद्री

करनाल:- जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो थेफ्ट की टीम व डिटेक्टिव स्टाफ की टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें चोरी की दो मोटरसाइकिल व 1 बैटरी बरामद की गई। पहले मामले में एएसआई सुरेश कुमार एंटी ऑटो थेफ्ट की अध्यक्षता में टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना पर नेवल कुंजपुरा रोड से आरोपी शुभम उर्फ सुबी पुत्र विनोद कुमार वासी नवीपुर थाना कुंजपुरा को गिरफ्तार किया गया जिससे दो मोटरसाइकिल बरामद की गई।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शुभम द्वारा थाना सेक्टर 32/33 और थाना सिविल लाइन के एरिया से दो मोटर मोटरसाइकिल की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था । इस संबंध में थाना सेक्टर 32/33 और सिविल लाइन में नामालुम के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। दौरानी जांच यह खुलासा हुआ कि आरोपी नशा करता है और नशापूर्ति के लिए चोरी करता है। दूसरे मामले में एएसआई सतीश कुमार डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की अध्यक्षता में टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना पर आरोपी रवि पुत्र मदनलाल वासी दयानंद कॉलोनी करनाल को रामनगर एरिया से गिरफ्तार किया गया जिससे एक बैटरी व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने दिनाक 28 जुलाई को शिकायतकर्ता राहुल वासी हांसी रोड करनाल के ऑटो की बैटरी चोरी की थी । इस संबंध में थाना शहर करनाल मैं नामालूम के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था । दौराने जांच यह खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब 4 मुकदमे मोबाइल चोरी और मोटरसाइकिल चोरी के दर्ज हैं ।आरोपी नशा करने का आदि है और नशा पूर्ति के लिए चोरी करता है। दोनों आरोपियों को पेश न्यायालय करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
