
डौंडी :- भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने लगातार मांग करते रही की जिला खेल युवा कल्याण विभाग जो जिला मुख्यालय से 40 कि.मी.दूर डौंडी में संचालित हो रही थी उसे जिला मुखयालय में किया जाए कई बार मांग करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा उसे जिला मुख्यालय सरदार पटेल मैदान में संचालित किया गया। मगर दुर्भाग्य है कि जब आज 2/08/2023 को शहर के मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और निरीक्षण करने पर पाया की कार्यालय में ताला लगा था कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्माचारी नही मिला इस प्रकार सिर्फ कोरे कागज में खेल कूद योजना संचालित हो रही। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बहुत जल्द इस विषय को लेकर आंदोलन करेंगे ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके।
