
बीजापुर :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके के निर्देशानुसार आज नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में डॉक्टर तरुण कवर नेत्र चिकित्सक अधिकारी जिला चिकित्सालय बीजापुर, सहायक नोडल अधिकारी मनीषा देवांगन एवं साहिया झाड़ी द्वारा बच्चों को आई फ्लू से बचने के उपाय बताएं गए। उन्होंने बताया कि यह बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है लाल हुई आंख को आई फ्लू भी कह सकते हैं इससे पढ़ने लिखने में तकलीफ होती है प्रकाश में आखों में चिप चिप चिलचिलाहट होती है। ये फैलने वाली बीमारी है इसमें आंख आना, लाल होना, आंसू आना, खुजली, असामान्य लगना आम बात है यह बहुत जल्दी एक दूसरे में फैल जाती है विशेषकर इसके नजदीक में रहने से इसके रुमाल तोलिया पेन चश्मा का उपयोग करने से आंखों का संक्रमण जल्दी बढ़ता है इससे बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति के किसी भी व्यक्तिगत चीजों को इस्तेमाल ना करें भीड़ भाड़ वाली स्थान में दूर रहे, घर में आराम करें, पंखा कूलर को सीधे हवा से बचें, साथ में एंटीबायोटिक आई ड्राफ् का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से करें। स्ट्राइड ड्रॉप्स का उपयोग ना करें एक एक बूंद दवा दोनों आंखों में डालें दवा डालने के बाद थोड़ी देर आंख बंद करके रखें दिन में कम से कम 4 से 5 बार दवा डालें दो-तीन दिन में आराम करने से जल्दी राहत मिलेगी साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
