खेलगढ़िया मद में हुएं भ्रष्टाचार की कार्यवाही की डी पी आई संचालक ने मांगी कलेक्टर से जांच रिपोर्ट।

गरियाबंद :- गरियाबंद जिले मे समग्र शिक्षा विभाग के तत्कालीन जिला परियोजना समन्वयक श्याम चंद्राकर पर खेलगढ़िया मद के राशि से स्कूलो में टी वी खरीदने और जम कर अनियमितता बरतकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगतार लगते रहते हैं। जिसकी जाँच हेतु कलेक्टर ने जाँच समिति बनाई थी जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे। अपर कलेक्टर गरियाबंद सहित समिति के सदस्यों ने जाँच में तत्कालीन डी एम सी श्याम चंद्राकर को दोषी मानते हूये कलेक्टर को जाँच रिपोर्ट सौंपी। तत्कालीन कलेक्टर  नम्रता गांधी ने जाँच में दोषी पाए जाने पर कार्यवाही हेतु संचालक लोक शिक्षण जो नियोक्ता है को भेजी। परंतु कार्यवाही लंबित रहीं।

किसी प्रकार का कार्य नहीं होने पर कलेक्टर महोदया ने श्याम चंद्राकर के विरूध्द कार्यवाही हेतु स्कूल शिक्षा सचिव को पत्र लिखा फ़िर भी आज पर्यन्त तक दोषी पर कार्यवाही ना कर उसे जिला में खेल अधिकारी के रूप में नवाज दिया गया है।भ्रष्ट लोगो को प्रशासनिक संरक्षण देकर सरकार की छवि प्रशासन खराब कर रहा वहीं मामले पर संचालक लोक शिक्षण ने पुनः कार्यवाही करने कलेक्टर गरियाबंद को मूल जाँच प्रतिवेदन मांगा है ताकि कार्यवाही कर सके।