
मुड़ागांव(कोरासी) :- विकास खंड छुरा अंतर्गत पूर्व पंचायत एवम ग्रामीण विकास मंत्री,राजिम विधायक अमितेश शुक्ल का प्रवासीय दौरा आज रहा,जिसमे ग्राम पंचायत दुल्ला में आगमन हुआ जहा जोन एवम सेक्टर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामवासी, राजीव युवा मितान क्लब तथा सभी महिला स्वसहायता समूह के साथ गोठा न समिति के सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किए।सर्वप्रथम मंच पर आकर अमितेश शुक्ल माता सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण किए,मंच पर पूर्व सरपंच दुल्ला रंजित ठाकुर सभा को संबोधित करते हुवे पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पंडित श्यामाचरण शुक्ल एवम क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल के योगदानों को सिलसिले वार विकास के उपलब्धियों को अवगत कराते हुवे कहा कि ग्राम दुल्ला में हाई स्कूल भवन,आंगनबाड़ी भवन ग्रामपंचायत भवन ,विद्युतीकरण टेंगनाही बांध का निर्माण कर क्षेत्र वासियों के हित में सतत कार्य किए जिसका लाभ वर्तमान में पूरी जनता ले रही है।करक्रम का अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भाव सिंग साहू ने कहा कि वर्तमान में भूपेश सरकार ने जो किसानों, व्यापारियों ,मजदूरों विद्यार्थियों व समूचे क्षेत्र वासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है और भाजपा सरकार का शासनकाल को निकम्मी बताते हुवे मिठलबरा सरकार बताया,तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुवे क्षेत्रीय विधायक शुक्ल ने जनताओ को अपना परिवार बताते हुवे कहा कि आप लोग मुझे परिवार का सदस्य मानते हुवे पूर्व चुनाव में भरी मतो से जिताया था जिसके लिए आप सभी को धन्यवाद ज्ञापित करता हु वही अपने पिता जी को स्मरण करते हुवे कहा कि वे हमेसा मुझे मार्ग दर्शन किया करते थे कि क्षेत्र वासियों का विकास तभी होगा जब उनसे मिलकर उनका दुख दर्द में सहयोगी साबित होऊंगा।भूपेश सरकार की सभी योजनाएं आम जनता के लिए विकास में कारगर साबित हो रही है। उक्त कार्यक्रम के तहत कुर्मी समाज भवन के निर्माण के लिए 20लाख का आबंटन किया था उसका भूमि पूजन, आंगनबाड़ी के लिए 5लाख रु. का घोषणा,5हजार रु.स्वसहायता समूह को व युवाओं को 5हजार रु.वाद्य यंत्र के लिए घोसना किए,कार्यक्रम के दौरान छोटी छोटी बालिकाओं को नृत्य कार्यक्रम के लिए पारितोषिक इनाम दिए।कार्यक्रम का आभार व्यक्त दुल्ला के सरपंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में यशपेंद्र शाह,अशोक दीक्षित,दीपक चंद्राकर,भगवान सिंह ठाकुर,संजय ठाकुर,यशवंत ठाकुर,केशरी ध्रुव,टेक चन्द,उदयभानु,मोहित चंद्राकर,देव सिंग के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम एल वर्मा एवम समस्त कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।
