
राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहरसी गांव के शीतल साहू बचनप से ही मनोरोगी बीमारी से ग्रसित है, जिससे उनके माता-पिता पैर पर रस्सी बांधकर ही रखते हैं नाही उसे किसी चीज का ज्ञान है और ना ही किसी चीज का डर, पीड़ित शीतल के माता- पिता ने शासन से गुहार लगाया था, जिस पर हरिभूमि समाचार पर प्रमुखता से खबर प्रकाशन किया गया। जिसके बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित शीतल के घर पहुँच हर संभव इलाज का प्रयास किया साथ ही शीतल साहू का आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे किसी भी सरकारी योजना का कोई कार्ड नहीं बना था। जो अब इन नेताओं व प्रशासन एवं ग्राम के युवा संगठन के प्रयास से शीतल का आधार कार्ड बना। शैलेन्द्र साहू “सदस्य तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़” द्वारा पीड़ित परिवार को सहयोग राशि भी दिया गया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू पीड़ित के घर पहुचकर उनकी पीड़ा को समझा। तो वही दूसरी ओर गांव के जमींदार महाड़ीक परिवार के चिराग “इन्द्रजीत महाड़ीक”द्वारा तत्काल फोन के प्रभाव से राजिम विधानसभा के दमदार कांग्रेस नेत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर पुष्पा साहू ने जनपद पंचायत सीईओ को फोन कर पीड़ित शीतल का आधार व राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी सर जी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, पीड़ित परिवार का समय समय पर ध्यान रखने की बात कही। जिस पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के द्वारा पीड़ित शीतल के घर पहुँच कर शीतल का आधार कार्ड बना। बता दें कि बहुत प्रयास व घण्टो मसक्कत के बाद आधार कार्ड बना, आज पीड़ित शीतल का कार्ड ग्राम के युवाओं एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारियों के प्रयास से बना। वही पीड़ित परिवार ने शैलेंद्र साहू, पुष्पा साहू, लक्ष्मी साहू, इंद्रजीत महाडिक, जनपद पंचायत सीईओ व गांव के युवा साथी खेमचंद यादव रोशन रात्रे हेमंत पटेल धर्मेंद्र साहू सहित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
