
धमतरी :- होरी लाल साहू प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल छत्तीसगढ़ ने बताया कि यह पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से 2018 में सेवानिवृत्ति के बाद देश सेवा समाज सेवा का भाव लिए कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश कर सदस्यता ग्रहण 2018 में किया। विधानसभा का चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लिया। कांग्रेस पार्टी ने सेवादल में जिला महासचिव पद पर नई जिम्मेदारी दिया, जिसे पद पर रहते हुए सक्रिय रूप से जन सेवा का कार्य किया तथा लगातार पार्टी संगठन में कार्य करते हुए, अगस्त 2022 प्रथम प्रशिक्षण सहयोगी माउंट आबू राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के आदेशानुसार किया गया इसके पश्चात 2023 में 5 दिन का प्रशिक्षण समर्थ रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ८५ अधिवेशन रायपुर में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान प्रशिक्षण कैंप रायपुर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। तत्पश्चात पार्टी हित में लगातार कार्य करते हुए सतत संपर्क बनाए रखने से राष्ट्रीय नेतृत्व मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई ने प्रदेश सचिव सेवादल के पद पर 2023 में नियुक्त करने से सेवादल संगठन का कार्य करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा घटप्रभा कर्नाटक में सेवा दल के संस्थापक डॉक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डी कर के कर्म भूमि राष्ट्रीय प्रशिक्षण एकेडमी घटप्रभा मैं प्रशिक्षण हेतु चयनित होने पर 13 जुलाई से दिनांक 23 जुलाई 2023 तक 10 दिन का प्रशिक्षण घटप्रभा राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकैडमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। घटप्रभा कर्नाटक राज्य में स्थित है जो सेवादल के संस्थापक डॉक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डी कर की कर्म स्थलीय सेवादल का स्थापना 1923 में डॉ नारायण सुब्बाराव के द्वारा किया गया था।सेवादल का उद्देश्य लोगों को जोड़ना राष्ट्र निर्माण जनसेवा संगठन निर्माण नेतृत्व निर्माण का है सेवादल को स्थापित हुए 100 साल पूर्ण होंगे 100 साल पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के रूप में यह कार्यक्रम रखा गया था। घटप्रभा कर्नाटक राज्य के बहुत ही सुंदर जगह है जहां पर 220 एकड़ जमीन पर नंदनवन एवं अस्पताल तथा प्रशिक्षण शाला बना हुआ है इस प्रशिक्षण शिविर में भारत के 22 राज्य से 280 प्रशिक्षणार्थी तथा करीब 32 अधिकारी के द्वारा या प्रशिक्षण कार्य संपन्न किया गया होरी लाल साहू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में सेवा के अतिरिक्त समाज सेवा के क्षेत्र में ग्रामीण साहू समाज हाउसिंग बोर्ड हटकेसर धमतरी अध्यक्ष के पद पर तथा साहू समाज शहर तहसील में सचिव के पद पर तथा राजिम भक्तिन समिति के उपाध्यक्ष के पद पर समाज सेवा में अग्रणी काम कर रहा है साथ ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस पेंशनरों को एकजुट कर समाज सेवा में भागीदारी बनाने के लिए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का एक संगठन पुलिस पेंशनर परिवार वर्ष 2022 में बनाया है। जिसका अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए समाज सेवा में रचनात्मक सामाजिक राजनीतिक धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सभी पुलिस पेंशनर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किया जा रहा है। जिसमें महापुरुषों की मूर्तियों की साफ- सफाई समाज के कमजोर वर्ग के महिला पुरुषों को कपड़ा को वितरण कंबल वितरण आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक मदद वृक्षारोपण एवं कई प्रकार की छोटे-छोटे रचनात्मक कार्यों को किया जा रहा है साथ ही पुलिस पेंशनर परिवार की सदस्यों की दुख सुख में भागीदारी बन्ना हम पुलिस पेंशन परिवार का प्रमुख हे।
