
पखांजुर :- छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है अब आप कि दिल्ली और पंजाब जैसे बदलाव चाहती है-कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष अंतागढ़ को बीजेपी और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का गढ़ बनाके रखे हैं-संतराम सलाम जिला सचिव आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकाल रही है इस यात्रा में दिल्ली, पंजाब और गुजरात के विधायक शामिल होकर आम आदमी पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है जिसमें आज बदलाव यात्रा का पड़ाव अंतागढ़ विधानसभा में पहुंची जहां आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंतागढ़ के राजीव गांधी चौंक से यात्रा निकाल कर अंतागढ़ बस स्टैंड होते हुए गोल्डन चौंक में जन सभा किया गया। बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी निरंजन भाई वसावा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने रास्ते में सड़क किनारे खेत में महिलाओं ने धान रोपाई कार्य कर रहे थे वहां पर जाकर उनको आम आदमी पार्टी के काम बारे में जानकारी दिए और कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी समय में बदलाव करने की बात कहे। निरंजन भाई वसावा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने देखकर रास्ते में सड़क किनारे खेत में महिलाओं ने धान रोपाई कार्य कर रहे थे साथ में रोपाई भी करने लगे और वहां पर जाकर उनको आम आदमी पार्टी को समर्थन करने की बात कही साथ ही दिल्ली में महिलाओं को बस यात्रा फ्री, सहित पेंशन के बारे में बताया। खेत में उपस्थित महिलाओं संग धान का रोपा भी लगाया। आदमी पार्टी के सह प्रभारी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बीजेपी और कांग्रेस ने लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। युवाओं को रोजगार नहीं दे रही हैं.अनियमित कर्मचारी आज सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। सब तरफ हाहाकार मचा हुआ हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस ने अब तक वृद्धा, विधवा, विकलांग, लोगों को पेंशन 350 रूपये दे रही है।जबकि दिल्ली में केजरीवाल ने 2500 से 3000 दे रही है।छत्तीसगढ़ में बिजली बनती है और यहां इतनी महंगी है वही दिल्ली में दूसरे राज्य से बिजली खरीदती है और दिल्ली में मुक्त बिजली और 24 घंटे बिना पॉवर कट के दे रही है साथ में ये भी कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त कर दिए हैं और छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के गढ़ बन गया है।वसावा ने आगे कहा की जनता अब जाग चुकी है, बीजेपी और कांग्रेस की मिलीभगत की राजनीति को समझ चुकी है अब बदलाव होगा और लोगों को बेहतर सुविधा के लिए आम आदमी पार्टी काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की आज छत्तीसगढ़ को बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर भ्रष्टाचार का अड्डा बना के रखे हैं।सब तरफ जनता परेशान हैं आज प्रदेश के किसान, महिला, युवा प्रदेश के अनियमित कर्मचारी सारे लोग त्रस्त हैं। वही अंतागढ़ में बीजेपी और कांग्रेस मिलकर खूब कमीशन खोरी का खेल कर रहे हैं। जिसका जनता आगामी समय में जरूर जवाब देगी। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव संतराम सलाम ने कहाँ की आज अंतागढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना के रखे हैं, अंतागढ़ में बीजेपी और कांग्रेस मिलकर रहे हैं।चाहे वह डीएमएफ मद हो या csr हर काम में भ्रष्टाचार कमीशन खोरी में लगे हैं। क्षेत्र की जनता सड़क, पानी, बिजली, स्कूल स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार कोई गंभीर पहल नहीं कर रही हैं।आम आदमी पार्टी कई बार जनता के साथ अपनी मांगो को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रही हैं। बदलाव यात्रा में प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान विंग परवेज खान, अंतागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह ध्रुव कोयलीबेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष किशोर कवाची, आमाबेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जमुना गोटा पखांजुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय मंडल बांदे ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत कर्मकार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रामकुमार कोमरा, ऋषिकेश मजूमदार, गजानंद जैन, भुनेश मरकाम, शिव पोटाई, दयाल दुग्गा, नकुल कोमरा, सुबेसिंह उसेंडी, जयराम हुपेंडी, सामनाथ बुई, राजु दुग्गा, लखन तेता, बिनु प्रचापी, मनोज मंडावी, सुभाष गोटा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
