
बीजापुर :- जिले के भोपालपट्टनम क्षेत्र कल रात हुई भारी बारिश के कारण सांड्रा पारा के कुछ घरो मे बाढ़ के पानी घुसने की वजह कुछ मकानों की क्षति होने की जानकारी मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी एवं सयुंक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी मौके पर पहुंच कर वास्तविक स्थिति की जायजा लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश मौके पर उपस्थित

तहसीलदार एवं सीएमओ को दिए वहीं मकान क्षति के प्रकरण जल्द बनाकर मुआवजा स्वीकृत करने के निर्देश दिए इस दौरान तहसीलदार सूर्यकांत घरत, सीएमओ बीआर सोनबेर सहित मैदानी अमला उपस्थित थे।
