
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- एक तीर एक कमान, सर्व आदिवासी एक समान का नारा बुलंद करते हुये विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त 2023 को विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।बालक हायर सेकेण्ड्री स्कूल मनेन्द्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।जिला स्तर पर पूर्व वर्षो की भाति “विश्व आदिवासी दिवस” का पर्व मनाया जा रहा है।कार्यक्रम 09 अगस्त 2023, दिन- बुधवार को प्रातः 10.00बजे पूजा अर्चना (बैगा, भुमका) से आरम्भ होगा।प्रातः 11 बजे रैली के बाद दोपहर 1 बजे दीप प्रज्ज्वलन,अतिथियों का उद्बोधन जिले भर से आए वक्ताओं का उद्बोधन ( भाषण )आभार समापन उपरान्त सह भोज का आयोजन रखा गया है।कार्यक्रम में गोंड समाज, कवर समाज, उरॉव समाज, कोल समाज, पाव समाज, बैगा समाज, भैना समाज, अगरिया समाज, कुड़क समाज, चेरवा समाज, खैरवार समाज, धनुहार समाज, पण्डो समाज, पठारी समाज, भिम्हा समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।सर्व आदिवासी मूल निवासी समाज, जिला-एम.सी.बी. (छ.ग.) ने सामाजिक जनों से आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
