सुसाइड करने के लिए नहर में कूदी महिला को समय रहते डायल 112 की टीम ने बचाया l 

करनाल-बिन्दर शर्मा


करनाल :- जिला पुलिस करनाल में तैनात ईआरवी डायल 112 की ईआरवी गाडी नम्बर 429 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। डायल 112 की इस गाड़ी पर तैनात पुलिस टीम द्वारा दोपहर के समय रामनगर नहर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में सुसाइड करने के लिए कूदने वाली करनाल के मंगलपुर पार्ट टू की रहने वाली एक महिला को समय रहते सकुशल पानी से बाहर निकाल कर बचाया गया। कल दोपहर के समय डायल 112 की ईआरवी गाड़ी 429 रामनगर नहर पुल के पास ही गश्त कर रही थी। उसी समय टीम ने देखा कि एक महिला सुसाइड करने के लिए नहर में कूद गई है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन की मदद से महिला को नहर से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस प्रकार महिला की जान सकुशल बच गई। महिला को बचाने में डायल 112 गाड़ी नंबर 429 पर तैनात एसआई सतीश कुमार, एसपी अजय कुमार व एसपी रामपाल की अहम भूमिका रही है। जिसके बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला के परिजनों ने करनाल पुलिस को तहे दिल से आभार व्यक्त किया। डायल 112 की इसी गाड़ी की इसी टीम द्वारा कुछ दिन पहले भी सुसाइड करने के लिए वीडियो बनाकर नहर में कूदने वाले एक लड़के की जान बचाई थी।