
तखतपुर :- रायपुर सामाजिक कार्यकर्ता पार्वती साहू द्वारा समाज के महिलाओं को संगठन का महत्व बताते हुए कहा कि अकेले व्यक्ति कोई, बड़ा काम नहीं कर सकता और नहीं बड़ा निर्णय ले सकता परिवार का समुच्चय से समाज बनता है समाज में जो भी समस्याएं आती है उसे सामूहिक रूप से विधि सम्मत निर्णय लेकर समस्या का समाधान निकाला जाता है। इसलिए समाज की आवश्यकता होती है समाज में संगठन की आवश्यकता होती है ताकि मिलजुल कर समाज के सामाजिक राजनीतिक आर्थिक व्यापारिक संस्कृति सामूहिक रूप से किया जा सके,

महिलाओं के उत्थान के लिए बच्चों के शिक्षा के लिए स्वास्थ्य के लिए बुजुर्गों के संरक्षण के लिए आज समाज को परिवार को संगठित होने की आवश्यकता है जब तक आप संगठित नहीं होंगे तब तक समाज का विकास समुचित ढंग से नहीं हो पाता है, कार्यक्रम में प्रमुखता पार्वती साहू के नेतृत्व में यामिनी साहू रेखा साहू प्रमुख रूप से समाज में संगठन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर रहे है।
