सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ :- भारत स्वाभिमान न्यास के वरिष्ठ राज्य प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ शासन छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रथम अध्यक्ष संजय अग्रवाल की उपस्थिति में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय को पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। कोरिया एवं एमसीबी जिले के विभिन्न योग संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पतंजलि योग समिति की कार्यकारिणी के विस्तार की भी चर्चा की गई। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से जुड़े भारत स्वाभिमान न्यास के जिलाध्यक्ष चिरमिरी के सहोदर सिंह एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सुरेश पोखरियाल को दायित्व दिया गया। योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय पिछले सत्रह वर्षों से पतंजलि योग समिति से जुड़े हुए हैं एवं नियमित रूप से योग कक्षा का संचालन कर रहे हैं।पतंजलि योग समिति के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी का विस्तार कर योग एवं प्राणायाम में रुचि रखने वाले लोगों को योग समिति से जोड़ा जाएगा। जिला स्तरीय योग साधकों की बैठक में बैकुंठपुर कोरिया जिले से लोकप्रिय एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शैलेश शिवहरे एवं पतंजलि योग समिति के कोरिया जिले के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा स्वाभिमान न्यास युवा भारत के जिला प्रभारी विश्वजीत पटेल ,महिला आयोग जिला प्रभारी बलबीर कौर ,छत्तीसगढ़ योग फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डा संदीप चंदेल, पतंजलि योग समिति से जुड़े विवेक कुमार तिवारी जसवीर सिंह रैना, परमानंद ,दीपक कुमार केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
