हाई स्कूल करेली में छात्र संघ का गठन एवं शपथ समारोह का हुआ आयोजन।

करेली बड़ी :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी में छात्र संघ का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदायिनी मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कु. विरम निषाद को शाला नायक बनाया गया। भावना साहू को उप शाला नायक, सचिव भूपेंद्र दास मानिकपुरी, सह सचिव शारदा पाल, सलाहकार नियति साहू, ईशा सेन, केदारनाथ को नियुक्त किया गया। कक्षा 12 वीं की क्लास कैप्टन कु. नमिता साहू उपकैप्टन गौतम, कक्षा 11वीं की क्लास कैप्टन सुषमा निषाद, उपकप्तान हिना साहू, सलाहकार वंदना सेन, प्रेरणा, चंद्रदेव को बनाया गया। कक्षा 10 वीं से निशा पाल, लेखिका, लिलम, कक्षा 9 वीं से लीलिमा मोक्ष मदन, जगेश्वर शीतल, काजल। इस बीच अनुशासन प्रभारी एवं खेलकूद प्रभारी, संस्कृतिक प्रभारी के साथ-साथ तरुमित्र का गठन किया गया। जिसमें अनुशासन प्रभारी में तमन्ना, नीलम, तोषमी, साक्षी, रेणुका सोनम, लोकेश, तेजराज, डाली, युक्ति, उमेश्वरी, गुंजा, परमेश्वरी कुंदन का नाम शामिल हैं।

खेलकूद प्रभारी में रेश्मी, लाकेश, उमाशंकर, पंकज, जानकी, केदारनाथ, ईशा सेन, हेमलता है। सांस्कृतिक प्रभारी में नियति साहू, ईशा सेन, विद्या शिव कुमार नियुक्त करने के पश्चात संस्कृत के व्याख्याता सुशील कुमार साहू के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश देवांगन एवं शिक्षक एवं शायर जितेंद्र सुकुमार ने किया। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य किशोर कुमार जांगड़े ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलाल से स्वागत अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्टाफ व्याख्याता रुक्मणी बंछोर, मधुसिंह, भावना ठाकुर, पुनेश्वर प्रजापति, हर्षल चंद्राकर लोकेश्वरी धुव्र मौजूद थे।‌