रायपुर पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हेलो जिंदगी नाम से अभियान l 

रायपुर :- थाना राखी के हिदायतुल्ला विश्वविद्यालय में जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी मैडम, उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर मैडम एवं थाना स्टाफ के साथ आज हिदायतुल्ला विश्वविद्यालय में जाकर नसे के विरुद्ध हेलो जिंदगी नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में समाज सेवी अजय कुमार सर और सौरभ तिवारी सर ने भी अपने अनुभव शेयर

किए इनके द्वारा अपने वक्तव्य में अपने अनुभव को बताया कि किस तरह नशे की लत लग जाने से स्वयं का परिवार और समाज और स्वयं का भविष्य कैसे अंधकार हो जाता है नशे के लत से इसलिए सभी युवा वर्गों से निवेदन है कि हम सब मिलकर इस नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़े और अपने परिवार समाज और आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखकर एक अच्छा वातावरण आने वाले भविष्य को दे सकें।

इस कार्यक्रम को महती भूमिका हिदायतुल्ला विश्वविद्यालय के संयोजक मनीष तिवारी सर विशेष मुख्य अतिथि के रूप में हिदायतुल्ला विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी उपस्थित थे जिन्होंने पुलिस के द्वारा इस आयोजन को अपने शब्दों में बहुत महत्वपूर्ण और आने वाले भविष्य के लिए एक अच्छा संदेश उन्होंने दिया।