सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं छ. ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा मगरलोड के अध्यक्ष बने छगन लाल साहू।

 

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला धमतरी के तत्वाधान् में 23 जुलाई 2023 को मगरलोड के पेंशनर्स भवन में संगठन के कर्मठ, जुझारू और समर्पित सेवानिवृत्त शिक्षक/कर्मचारी साथियों को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि चंदूलाल चंद्राकर ने बताया की तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ सदैव कर्मचारी हित में काम करने के लिए संकल्पित है और इसी तारतम्य में आज साथियों का सम्मान किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले साथियों में तोमन सिंह साहू , नरेश कुमार टांडिया, जगजीवन प्रसाद मिश्रा, भुनेश्वर प्रसाद साहू, पुनाराम साहू, तेनसिंह साहू चुन्नीलाल तुरिया, रिखीराम साहू एवं लूम सिंग साहू उपस्थित रहे।


साथ ही साथ छ. ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील शाखा मगरलोड अध्यक्ष के रूप मे छगन लाल साहू को जिला अध्यक्ष सी. के चंद्राकर द्वारा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर घोषणा किया गया..आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेन्द्र चन्द्राकार, जिला अध्यक्ष चन्दूलाल चंद्राकर, जनपद पंचायत सीईओ मगरलोड सी.एस. ध्रुव, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड मनीष ध्रुव, पंचायत इंस्पेक्टर मगरलोड डी.के.भीमगज, सचिव गुलाब चंद्राकर, तहसील अध्यक्ष मगरलोड छगनलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड नरेन्द्र सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन सिंह तुरंग, जिला सचिव यशवंत सिन्हा, लिपिक संवर्ग से, सुरेश कुमार ध्रुव दिलीप साहू, पीईची से सार्वा सर, शिक्षा विभाग संयोजक, कुंदन साहू शिवकुमार साहू, शंकर लाल सोरी, पवन कुमार बांसकर हृदय रामटेके, महेन्द्र कुमार साहू, गोविंदराम यादव, सियाराम निषाद, खूबचंद पटेल, रामलाल कंवर, डेवेश कुमार साहू, राजू राम साहू, हरि राम साहू, सलेंद्र कुमार साहू, प्रकाश कुमार निषाद, शिवशंकर साहू, नारायण सिंह अडिल, ईश्वरराम साहू, यशवंत साहू, भाऊराम ध्रुव, श्रीराम साहू, छम्मन लाल साहू, युवराज देवदास, राजेश साहू, उत्तम साहू, नोहर सिंह ध्रुव, अमरीश कुमार साहू धर्मेंद्र कुमार साहू आदि उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पवन कुमार बांसकर ने किया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा छगनलाल साहू द्वारा किया गया।