दूरस्थ अंचल ब्लॉक देवभोग में वृक्षारोपण कर मनाया बेटे का जन्म दिन।

गजानंद कश्यप देवभोग

देवभोग – स्वास्थ्य विभाग देवभोग में पदस्थ आर.सी.वर्मा सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं वर्तमान में BETO कार्य की भी जिम्मेदारी प्रभार के रूप में निभा रहे हैं।
उन्होंने अपने सुपुत्र रायसिंह वर्मा जो कि,भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस में सीटीजी कमांडो पद पर तैनात हैं,उनके जन्म दिन 22 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में खंड चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील कुमार रेड्डी के सानिध्य में वृक्षारोपण किया जिसमे कटहल,और अशोक के पौधे लगाए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी के साथ महेंद्र सिंह सोमवंशी (सुपरवाइजर),भूपेंद्र चंद्राकर (फार्मा.) रामावतार चतुर्वेदी (सुपरवाइजर),नमिता यदु (सी.एच.ओ) आदि सभी इस नेक कार्य में शामिल थे।