खड़मा  स्कूल में रासेयो एवं रेड क्रॉस ने वृक्षारोपण किया” 

मुड़ागांव(कोरासी) :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडमा छुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड क्रॉस सोसाइटी ,स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने प्राचार्य और कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। प्राचार्य महोदय ने छात्रों एवं स्वयंसेवकों में उत्साह भर कर पूरे शाला परिसर में घूम घूम कर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाये गए एवं उनके जीवन में महत्व बताया ।शाला परिसर में पर्यावरण संतुलन प्राकृतिक सुंदरता आदि को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवकों रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा 276पौधे रोपे गए इसमें नीम,आम,जामुन,अशोक,करण,करंज ,अरंडी,आंवला, गुलमोहर,कटहल ,कनेर ,गुड़हल,बेल,मुंगरा ,दूध मोगरा, नींबू बादाम,फल फूल आदि पौधे लगाए गये। पौधरोपण कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य  कार्यक्रम अधिकारी जी के पटेल पीके पांडे व्याख्याता  रेणु देवांगन  ममता तिर्की,  चंद्रप्रभा साहू, लक्ष्मी वेणु तिवारी, प्रकाश साहू,हेमलता साहू, चेमिन साहू ,सुषमा ध्रुव, दीपेश बारले,भोजध्रुव,अनुराग पाटनवार आदि उपस्थित थे छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों में कान्हा यादव ,त्रिलोक साहू ,नवीन सोनवानी, प्रेम लाल साहू, देव कुमार साहू,भीषम, पार्थिव साहू, शैलेंद्र सेन ,बालेन्दु भट्ट ,द्रोणाक्ष, भूपेंद्र दीपक ,योगेश ,टिकेश्वर ,मिथिलेश सिद्धू आदि छात्र उपस्थित थे।