
करनाल-बिन्दर शर्मा
करनाल :- जिला करनाल में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए जिला पुलिस की पुलिस चौकी जुण्डला, थाना इन्द्री, डिटेक्टिव स्टाफ व स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीमों द्वारा थाना सदर, थाना कुंजपुरा, थाना इन्द्री व थाना सेक्टर-32/33 के एरिया से चोरी की विभिन्न वारदातों को अंजाम देने वाली नौ महिलाओं सहित कुल बारह आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पहले मामले में 19 जुलाई को एएसआई रजनीश पुलिस चौकी जुण्डला की अध्यक्षता में टीम द्वारा नौ महिलाओं 1. सुनीता पत्नी सन्नी 2. इच्छाधारी पत्नी समीर 3. रूमा पत्नी अभय 4. किरण पत्नी गगन 5. काजल पत्नी सलमान 6. सपना पुत्री हरदत 7. हेमा पुत्री बंता 8. राधिका पत्नी आकाश व 9. किरण पत्नी अजय वासियान खानाबदोस को टोरिया पैलेसे जुण्डला से चोरीशुदा सामान सहित गिरफ्तार किया गया। महिलाओं के कब्जे से करीब अस्सी हजार रूप्ये कीमत के पैलेस के बर्तन, लाईन, क्बाइल व जरनेटर के पार्ट्स आदि बरामद किए गए। इस वारदात के संबंध में प्रदीप वासी सलारपुर हाल जुण्डला ने पुलिस चौकी जुण्डला में शिकायत दी थी। जिसके बाद मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई और महिलाओं को सामान सहित गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में मुख्य सिपाही सुरेन्द्र डिटेक्टिव स्टाफ की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी रोहित पुत्र कुलदीप वासी किला मोहल्ला इन्द्री जिला करनाल को इन्द्री से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मोहित वासी सैक्टर-7 करनाल के बडा गांव में स्थित पोल्ट्री फार्म से लोहे का सामान चोरी किया था और दोबारा सामान चोरी करने का प्रयास किया था। दूसरे प्रयास में आरोपी सामान चोरी करने में विफल रहा था। इस दौरान आरोपी मौके पर अपनी मोटरसाईकिल छोडकर मौका से फरार हो गया था।आरोपी के कब्जे से एक हजार रूप्ये की नगदी बरामद की गई है। इस वारदात के संबंध में मोहित उपरोक्त के ब्यान पर थाना कुंजपुरा में चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। तीसरे मामले में उप निरीक्षक रामदिया थाना इन्द्री की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी लखविन्द्र पुत्र बलकार सिंह वासी गांव डेरा जप्ती छपरा जिला करनाल को विश्वसनीय सूचना पर आरोपी के गांव से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दिनांक 16 जुलाई को एक आरोपी रविन्द्र पुत्र सतपाल वासी रामनगर करनाल को चोरी की गई भैंस व छोटे टैम्पू सहित गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से पूछताछ व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लखविन्द्र ने पहले दिनांक 15 जुलाई की रात को अशोक कुमार वासी डेरा जाट गांव सरवन माजरा की भैंस चोरी कर ली थी और उस भैंस को जंगल में सुनसान जगह पर बांध दिया था। जिसके बाद आरोपी ने अपने साथी रविन्द्र उपरोक्त से सम्पर्क किया और रविन्द्र भैंस को लेने के लिए एक छोटा टैम्पू लेकर मौका पर आ गया। जब आरोपी अपने टैम्पू में चोरी की भैंस को लेकर जा रहा था तो भादसो चौक पर लगे पुलिस के नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने छोटे टैम्पू को रूकवाया और आरोपी को चोरी की भैंस व छोटे टैम्पू सहित काबू कर लिया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी जल्दी पैसे कमाने के लालच में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। चौथे मामले में निरीक्षक मोहनलाल के नेतृत्व में कार्य करते हुए स्पेशल डिटेक्टिस यूनिट की टीम द्वारा आरोपी रोहित उर्फ गोलू पुत्र गंजा डेहा वासी मंगल कालोनी करनाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 12 जुलाई की रात को कृष्ण लाल वासी एसपी कालोनी के जनरेटर व लाईट के गोदाम से जनरेटरों से 15 बैटरी व उनकी लीड चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना सेक्टर-32/33 में मामला दर्ज किय गया था। इस मामले में आरोपी रोहित उर्फ गोलू को आज पेश अदालत करके तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। बाकि उपरोक्त मामलों में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दौराने रिमाण्ड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और चोरीशुदा बैटरियों को बरामद किया जाएगा।
