
दंतेवाड़ा :- कहते है कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ऐसे ही अनिल ने भी कभी हार नहीं मानते हुए अपने सपनो को पूरा किया। दंतेवाड़ा के ग्राम छोटे तुमनार अनिल कुमार ने भी कई सपने संजोए थे कि अच्छी शिक्षा ग्रहण कर शासकीय सेवा में सहयोग दे। लेकिन उसका यह सपना अधूरा ही रह गया था। अनिल कुमार ने 12 वीं तक की है शिक्षा ग्रहण की उन्होंने कई बार नौकरी के लिए आवेदन कर प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अनिल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। छोटा सा दुकान चला कर अपना गुजर बसर कर रहा था। वे बताते हैं कि समाचार पत्र में शहीद वीर नारायण सिंह स्वावलंबन योजना के बारे में पढ़ा एवं कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दन्तेवाड़ा में जाकर सम्पर्क कर शहीद वीर नारायण सिंह स्वावलंबन योजना के बारे में जानकारी ली। योजना से संबंधित सभी आवश्यक ऋण दस्तावेज जमाकर इस योजना का लाभ लिया। योजना के अंतर्गत कार्यालय से 1.40 लाख में दुकान निर्माण करना एवं 60 हजार रुपए कार्यशील पूंजी के लिए कुल 2.00 लाख का ऋण प्रदाय किया गया। राशि का सही उपयोग कर उसने अपने किराना दुकान को बढ़ाया और आज व्यवसाय से प्रतिमाह 11 हजार रुपये तक आमदनी प्राप्त कर रहा है। वह कहता है कि योजना से मेरा परिवार का जीवन स्तर पहले से बहुत सुधर गया है। इसके लिए मैं शासन प्रशासन को धन्यवाद देना चाहता हूं।
