लिपिक वर्ग के द्वारा वेतन विसंगति दूर करने हेतु 1 दिवस अवकाश – भरद्वाज सोनवानी।

देवभोग :-  छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर दिनांक 19/07/2023 को 01दिवस का अवकाश लेकर तहसील देवभोग ब्लॉक के समस्त लिपिक साथी अपनी मुख्य मांग वेतन विसंगति दूर करने संबंधी घोषणा की आदेश जारी करवाने हेतु विधानसभा भवन रायपुर के समक्ष ध्यानाकर्षण करने के लिए प्रदर्शन कर रैली के माध्यम से सभी लिपिक कर्मचारी आंदोलन में शामिल होने के लिए रायपुर जाएंगे।ब्लॉक अध्यक्ष  भरद्वाज सोनवानी, कोषाध्यक्ष  के सी यदु, सह सचिव टी के फरिकार  आर एल साहू, एस एस ठाकुर  के के सिन्हा  जीवन बघेल एवं अन्य साथी गण।