पदोन्नत होने पर शिक्षक उमाकांत को दी गई विदाई l 

राजिम :- शिक्षक उमाकांत साहू विगत 14 वर्षों से इस संस्था में सेवा दिए उनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा। उन्होंने विज्ञान विषय के साथ ही स्काउट गाइड के छात्रों का राज्यस्तर में प्रतिनिधित्व कराया। इसके साथ ही खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके विदाई समारोह के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय बके बच्चे तथा स्कूल के प्राचार्य बी एल ध्रुव, शिक्षक संतोष सिंह ठाकुर, अनिल कुमार बरे, अश्वनी श्रीवास, मोहन लाल तारक, ओमप्रकाश दीवान,चुमेश्वर वर्मा, याचना जोशी, सविता झा, अर्चना शर्मा, सरिता जोलहे, डिकेशचंद परानाउपस्थित रहे।