
राजिम :- शनिवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की कीमत आसमान चढ़ी हुई है आज भी 2500 रुपया कैरेट में टमाटर बिका। विक्रेता सोच समझकर टमाटर खरीद रहे हैं यदि यह नहीं बिका तो दूसरे दिन खराब हो जाते हैं और फिर टोटल नुकसान उठाना पड़ता है इस लिहाज से गिरते हुए पानी में भी पसरा लगाकर बैठने की मजबूरी रही। यहां के पसरा बाजार में न शेड लगा हुआ है न ही चौड़ी बना हुआ है। नतीजन खुले आसमान में बैठने की मजबूरी है। सब्जी खरीदने पहुंचे खरीददार अपने साथ में छाता रखे हुए थे एक हाथ में छाता तानकर खड़े थे तो दूसरे हाथ में सब्जियां छांट रहे थे। इस दौरान देखते ही देखते कपड़े पानी में भींगते रहे। उल्लेखनीय है कि राजिम विधानसभा मुख्यालय है लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते लोगों को जैसा है उसी नहीं अर्जेस्ट करना पड़ता है। यही स्थिति कब तक रहेगी कहां नहीं जा सकता। सामने विधानसभा का चुनाव भी है। अभी से नेता का अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं परंतु पसरा बाजार की तकदीर नहीं संवर पा रही है। कब लोगों को पक्का शेडयुक्त या फिर छतनुमा बाजार मिलेगा कह पाना मुश्किल है अब तो लोग मांग करते करते थक चुके हैं।
