स.शि.मं.मगरलोड में धूम-धाम से मना हरियाली (हरेली) पर्व l 

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड


मगरलोड :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में हरेली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने गीत कहानी एवं कविता के माध्यम से सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के सभी आचार्यों एवं बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।विद्यालय समिति के अध्यक्ष एनआर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।असवंत कुमार ध्रुव ने संस्था के नए प्राचार्य के रूप में अपना कार्यभार संभाला और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने माता पिता व बड़ों के प्रति सम्मान का भाव एवम जीवन में संस्कार ही हमारी मुख्य धरोहर है। उन्होंने सभी बच्चों को प्रतिदिन अपने माता-पिता का प्रणाम कर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। सभी आचार्य परिवार ने प्राचार्य का स्वागत अभिनंदन किया। विद्यालय के आचार्य रूपचंद साहू, डेमन पटेल, टकेश्वर साहू, उमाशंकर साहू, चुम्मन निषाद, वेदु साहू, डिलेश्वरी सिन्हा, रुखमणी दीवान, ईश्वरी साहू, रामेश्वरी साहू, देविका साहू, सुभद्रा साहू सहित पूरे स्टाफ ने बच्चों को हरियाली पर्व की शुभकामनाएं दी।