स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता सृजन शिविर l 

मुड़ागांव(कोरासी):- ग्राम सोरिद के पंचायत भवन में भुजिया विकास प्राधिकरण मद एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग जिला गरियाबंद के द्वारा स्वास्थ्य शिविर 14जुलाई दिन शुक्रवार को आयोजित किया । यह शिविर स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता सृजन हेतु किया गया जिसमे प्रमुख रूप से भुंजिया जन जाति के लोगो को लाभ दिया गया। उक्त शिविर मे 268 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं ईलाज किया गया,100 लोगो को साबुन,हैंडवाश,ब्रश पेस्ट,बिस्किट आदि प्रदान किया गया,15 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 15 लोगो को विकलांगता प्रमाणपत्र, 10 बुजुर्गो को वाकर स्टीक प्रदान किया गया। उक्त शिविर की अध्यक्षता डॉ के. सी. उराँव मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  बिंदा बाई ध्रुव सरपंच ग्राम  सोरिद , पुष्पलता सिन्हा जनपद सदस्य सोरिद ने की। इस शिविर मे जिला अस्पताल गरियाबंद से डॉ एम. के. हेला, डॉ टी.सी. पात्रे डॉ जी. एस. ध्रुव, डॉ अंकुर वर्मा,डॉ राजेन्द्र प्रसाद निराला ने भाग लिया। इस शिविर मे विशेष सहयोग डॉ. कीर्तन साहू खंड चिकित्सा अधिकारी छुरा एवम् डॉ देवेश सोनी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पाटसिवनी ने दिया।