कोयला श्रमिक संघ (सीटू)ने कोल इंडिया लिमिटेड के प्रस्तावित 3% शेयर विनिवेश के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- कोयला श्रमिक संघ (सीटू)ने महाप्रबंधक एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र को ज्ञापन सौंप कर कोल इंडिया लिमिटेड के प्रस्तावित 3% शेयर विनिवेश किए जाने पर अपना विरोध व्यक्त किया है। सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्रीय अध्यक्ष कोयला श्रमिक संघ ने उल्लेख किया है कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि भारत सरकार कोल इंडिया लिमिटेड का 3%शेयर विनिवेश करना चाहती है। जिसका हमारा संगठन ऑल इण्डिया कोल वर्कर्स फेडेरेशन (सीटू) एवं कोयला श्रमिक संघ (सीटू) एस.ई.सी.एल. सख्त विरोध करता है।हम यह भी बताना चाहते है कि कोयला मजदूर देश के विकास में सहायक के रूप में हमेशा अपनी भूमिका निभानें का काम करते है।

साथ ही लगातार बढ़ते उत्पादन के साथ उद्योग व सरकारों के लिए वित्तीय लाभ अर्जन करते है। 2022-23 के लिए हमनें देश को 703.01 मिलियन टन उत्पादन एवं 28125 करोड़ रूपये का मुनाफा अर्जित कर दिया है और भविष्य में 1 बिलियन टन उत्पादन की ओर प्रयासरत हैं,ऐसे में सार्वजनिक उपक्रम में बिना किसी चर्चा के 3% शेयर विनिवेश करनें का एक पक्षीय निर्णय किसी भी तरह से तर्क संगत नहीं है।जिसका हम पुरजोर विरोध करते हुए मांग करते हैं कि कोल इण्डिया लिमिटेड में प्रस्तावित 3% शेयर का विनिवेश रोका जाये एवं मौद्रिकरण नीति के तहत कोयला ब्लॉक / खदानों को निजी मालिकों को हस्तांतरित करनें की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाये। ज्ञापन सौंपने के दौरान देवेंद्र कुमार निराला, बृजेश त्रिपाठी, जय गोपाल शर्मा, जमील, राजेश पटेल, रामकृपाल पटेल और राजेश सिंह के साथ सभी यूनिट से आए हुए पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।