
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले में शासन द्वारा संचालित सहकारी समितियों द्वारा सही ढंग से खाद का वितरण नही किये जाने व इसकी कमी बताते हुए नागपुर के पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। टेकाम ने कहा है कि जिले में संचालित सहकारी समितियों द्वारा ठीक ढंग से खाद का वितरण नही किया जा रहा है, किसान जब खाद लेने के लिये जाते है तो उन्हें पर्ची काटकर वापस भेज दिया जाता है तथा एक से दो सप्ताह बाद उन्हें खाद दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि समितियों में किसानों के बैठने के लिए भी कोई जगह नही है।खाद मिलने में लेट लतीफी होने पर किसानों को मंहगे दामों पर दुकानों से इसकी खरीदी करनी पड़ रहा है जैसे जैसे रोपाई के कार्य में तेजी आ रही रही है वैसे वैसे खाद का संकट गहराता जा रहा है।टेकाम ने कलेक्टर से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी किसानों को खाद वितरित करने की मांग की है, जिससे किसानों को परेशानी न हो तथा समय पर खेती हो सके।
