भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की धमतरी में विशाल रैली , राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला आमसभा को करेंगी सम्बोधित।

धमतरी :– नशा मुक्ति को लेकर लगातार आगे बढ़ रही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की एक अहम रैली धमतरी जिले में होने वाली है। इस रैली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला सहित तमाम राष्ट्रीय नेता शिरकत करेंगे । इसे लेकर धमतरी में तैयारी जोरों से शुरू हो गयी है ।

जिला मुख्यालय धमतरी में 16जुलाई रविवार को निकाले जाने वाले विशाल रैली और मिशन ग्राऊंड में आयोजित आमसभा में जिले सहित छत्तीसगढ़ के कोने कोने से लोग शामिल होंगे । ग़ौरतलब है कि यह पार्टी मध्यप्रदेश – छतीसगढ़ सहित देश के विभिन्न जिले में नशा मुक्ति के लिए काम कर रही है।
प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। ज्ञात हो , की भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रदेश के कुल 90 विधानसभा सीटो में चुनाव लड़ने का ऐलान किया जिसमे से 30 सीटो की प्रत्याशीयो की नामो की सूची जारी कर चुकी है और आगे की चुनावी तैयारी के तहत एक बड़ा और अहम कार्यक्रम धमतरी में आयोजित होने जा रहा है।तो,वही सियासी जानकारों की माने तो इस कार्यक्रम से खासा असर प्रदेश की राजनीति में पड़ेगा ।
इस कार्यक्रम के सम्बंध में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वीरेन्द्र चौधरी ने बताया की पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला और भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला सहित तमाम राष्ट्रीय नेता भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन की संचालक योगीराज शक्तिपुत्र महराज की विचारधारा को लोगो को बताएंगे ।
आगे डॉक्टर चौधरी ने बताया की यह विशाल रैली मिशन ग्राऊंड से सिहावा चौक, घड़ी चौक, बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर में निकाला जायेगा। जिसके बाद दोपहर को 12 बजे मिशन ग्राऊंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला और भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला सहित तमाम राष्ट्रीय नेता आम सभा को सम्बोधित करेंगे। जंहा पच्चास हजार लोगों के जुटने की संभावना है। जिसकी तैयारी जोरों शोरो से चल रही है।