अकलवारा स्कूल प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण किया l 

मुड़ागांव :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलवारा में पौधा वितरण व वृक्षारोपण किया गया प्राचार्य जी.पी.वर्मा ने कहा कि छोटे पौधों को एक स्थान  खोदकर दूसरे स्थान पर लगाने की प्रक्रिया को वृक्षारोपण कहते हैं।वृक्षारोपण की प्रक्रिया एक तरफ बड़े वृक्षो के रोपण की प्रक्रिया से अलग है तो दूसरी तरफ बीज बोकर पेड़ उगाने की प्रक्रिया से भी भिन्न हैवृक्षारोपण किया जा रहा है।वृक्षारोपण के महत्व-वृक्षारोपण यानी वृक्ष लगाना।प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है,जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं।पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है। पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है।पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं अतःहमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए।आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है वृक्ष काटने से ही बाढ़ भूमि स्खलन आदि होते है इसीलिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है इसके कही सारे लाभ हमारे जीवन में होते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से एसके वर्मा डीआर साहू केके दीवान हरिश पटेल,डी.एस चंद्राकर, अरुण साहू,अनिल सलीम,सूरज सोनी,बी.एल बंजारे, षष्ट कीर्ति साहू,भुनेश्वरी दीवान,मदन कनौजी,प्रीति बाला गिलहरे, इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल, समाजसेवी रोशन देवांगन, पुनितराम ठाकुर व शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।