
दोरनापाल :- दोरनापाल नगर पंचायत में 3 साल की बच्ची के साथ नाबालिक लड़के ने दुष्कर्म किया। जिससे उस लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। शासन प्रशासन को जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा देना चाहिए। एवं उस पीड़ित लड़की के इलाज का खर्च भी शासन दे। दुष्कर्म करने वाले युवक को सख्त से सख्त दंड मिले। बंजारा समाज की प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा के जिला मंत्री नगर पंचायत की पार्षद राधा नायक ने शासन प्रशासन से मांग की है। दुष्कर्म पीड़ित बालिका के परिजनों को राज्य शासन मुआवजा दें। राधा नायक ने कहा कि इस तरह का कुकर्म करने वाले को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं। हम पीड़ित परिवार के साथ है। और पीड़ित परिवार का हर संभव मदद करने को तैयार हैं। दोरनापाल जैसे नगर में पहली बार इस तरह की घटना घटी है। जो की बहुत ही निंदनीय है। एवं कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करने वाली है। राधा नायक ने कहा कि अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से दुष्कर्म पीड़ित बालिका के परिवार को कोई राहत नहीं मिली है। बालिका की हालत भी नाजुक है। बंजारा समाज की तरफ से दिए गए आर्थिक सहयोग से बालिका का इलाज उसके परिजन करा रहे हैं। परिजनों की भी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अतः शासन प्रशासन से निवेदन है कि जल्द से जल्द बालिका के इलाज की उचित व्यवस्था की जाए एवं हम मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को देने की घोषणा करें।
