
फिंगेश्वर :- तेंदूपत्ता संग्राहक की राशि का भुगतान नहीं किया गया है और साथ ही फड़ मुंशी के कमीशन की राशियों का भुगतान आज 3 महीना से भी ऊपर हो जाने के बाद भी नहीं किए जाने से हजारों हजार तेंदूपत्ता संग्राहक मजदूरों तथा तेंदूपत्ता संग्रहण में काम करने वाले हर मुंशी में काफी आक्रोश असंतोष है जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा संयोजक कमल वाहिनी राजिम विधानसभा क्षेत्र रामू राम साहू ने कहा है कि भूपेश सरकार तेंदूपत्ता संग्राहक कों के साथ अन्याय घोर अन्याय कर रही है आज तक भुगतान नहीं किए जाने से उक्त लोगों में काफी आक्रोश एवं असंतोष है जिससे उन गरीबों का परिवारिक जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है वरिष्ठ भाजपा नेता साहू ने कहा है कि भूपेश सरकार केवल 36 घोषणा कर तथा झूठी बाय देकर छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई है साडे 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी एक भी वायदा ठीक से पूरा नहीं किया है भूपेश सरकार हर वर्ग के साथ छलावा किया है श्री साहू ने यह भी कहा कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर अनेकों नियम लागू कर चल रहा है शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर छलावा किया है महिला समूह को ऋण माफ के नाम पर ऋण माफी ना कर छल किया है इसी तरह से वृद्धा लोगों को ₹1000 मासिक वृद्धा पेंशन देने की बात कहा था किंतु वृद्धों के साथ भी छलावा किया है इसी तरह से किसी भी वर्ग का कल्याण भूपेश सरकार द्वारा नहीं किया जा सका है भाजपा नेता रामू राम साहू ने कहा है कि भूपेश सरकार केवल झूठी वायदे झूठी आश्वासन तथा भ्रष्टाचार में लिप्त है उन्हें गरीब जनता बेरोजगार युवाओं तथा छत्तीसगढ़ के जनता के दुख सुख से कोई सरोकार नहीं है साहू ने कहा है कि यदि तेंदूपत्ता संग्राहक ओं की राशि शीघ्र भुगतान नहीं की जाती है तो हजारों हजार तेंदूपत्ता तोड़ने वाले लोगों को लेकर भूपेश सरकार के विरुद्ध शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा साहू ने यह भी कहा कि डॉ रमन सिंह की सरकार में 15 वर्षों तक तेंदूपत्ता संग्राहक ओं को अनेक सुविधाएं दिया गया तथा उनके दुख सुख का पूरा ध्यान रखा गया रामू राम साहू ने यह भी कहा की भूपेश सरकार का साडे 4 वर्ष का समय पूरा हो गए हैं आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार को बाहर की रास्ता दिखाने को तैयार हैं।
