पितईबंद में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राजिम :- शासन के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक विद्यालय पितईबंद के संयुक्त तत्वावधान में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजन अर्चन एवम् दीप प्रज्वलन किया गया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवम् स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम स्वागत उद्बोधन करते हुए सुनील कुमार पाण्डेय प्रधान पाठक मिडिल स्कूल ने कहा कि बच्चे गीली मिट्टी के समान होते है उन्हे जैसे आकार दिया जाए वैसे बन जाता है।साथ ही अक्षर ज्ञान से शुरू कराकर पढ़ने लिखने तक सिखाने वाले प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की तारीफ की। आशा ध्रुव प्रधान पाठक ने माननीय मुख्य मंत्री का संदेश वाचन किया। सेवानिवृत्त शिक्षक नंदूराम यदु ने बच्चो के विकास हेतु सभी की भागीदारी होना जरूरी बताया।

 

नरेश बया अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति ने सभी सदस्यों को शाला विकास के लिए सहयोग करने की बात कही। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरपंच पूनारद बंजारे ने कहा कि प्रवेश लेने के बाद शत प्रतिशत उपस्थिति होना आवश्यक बताते हुए पालकों को ध्यान देने के लिए कहा।साथ ही सरकार जो सुविधा बच्चो को दे रही है जैसे मध्यान्ह भोजन, निः शुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश इत्यादि का सदुपयोग करने की बात कही साथ ही साथ बच्चो की पढ़ाई हेतु शिक्षको को भी विशेष ध्यान देते हुए मेहनत करने के लिए निवेदन किया।बालवाड़ी में भर्ती होने वाले चार बच्चो को बैग स्लेट कलम वितरण करते हुए मिठाई खिलाकर तिलक किया गया। साथ ही कक्षा पहिली एवम् छठवीं के बच्चो को पाठयपुस्तक, गणवेश बाटा गया और सभी बच्चो का मुंह मीठा कराया गया।

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से उपसरपंच मीना देवांगन, सचिव ओमप्रकाश डहरिया, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनेश्वरी यादव, शिक्षाविद पंच राजाराम निषाद, राकेश बंजारे, श्यामू बंजारे, राजेश बंजारे, वेदराम निषाद, सदस्य अहिमन बंजारे, आरती गिलहरे, प्रतिमा सेन, सरिता यदु, लक्ष्मी बंजारे, गोदावरी बंजारे, जानकी यादव, शिक्षिका अराधना नाग, भारती साहू, योगेश्वरी साहू, चंद्रप्रभा सोनवानी, शिक्षक सुनील कौशिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार साहू शिक्षक एवम् आभार प्रदर्शन विजय कुमार महोबिया ने किया।