आज के छात्र देश के भविष्य है बच्चो को बेहतर शिक्षा मिले यह हमारा प्रयास होना चाहिए – स्मृति ठाकुर।

गरियाबंद – गरियाबंद में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं साईकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  ठाकुर, उपाध्यक्ष  संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य  लोकेश्वर नेताम, जनपद अध्यक्ष गरियाबंद  लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ  रीता यादव, संयुक्त कलेक्टर  नवीन भगत, जिला शिक्षा अधिकारी  डी.एस. चैहान, डीएमसी  एस.के. नायक, जनपद उपाध्यक्ष  प्रवीण यादव, जनपद सदस्य  छबीलाल, पार्षदगण  संदीप सरकार,  रितिक सिन्हा,  विमला साहू,  प्रतिभा पटेल,  ज्योति साहनी,  पदमा यादव,  नीतू देवदास,  गैंदलाल सिन्हा,  रमेश मेश्राम,  अवध राम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण, स्कूली बच्चे एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल दिव्यांग विद्यार्थियों को ट्रायसिकल एवं विशेष उपकरण भी बांटा गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों का स्वागत कर उन्हें बेहतर पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करते हुए समाज का नाम रोशन करने की भी प्रेरणा दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाये गये थे। इसके माध्यम से बच्चों को विभिन्न शैक्षिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस दौरान मौके पर अतिथियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  स्मृति ठाकुर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, उन्हें अच्छा पढ़ाई करते हुए समाज और देश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों एवं खेल-कूद में भी भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे बच्चो को पढ़ाई का उत्कृष्ट माहौल मिल रहा है। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ  रीता यादव ने भी स्कूली बच्चों का स्वागत कर उन्हें अच्छे पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी।