9 वीं कक्षा की 40 बालिकाओं को दी गई साइकिल l

फिंगेश्वर :- ग्राम बोरसी के मीडिल व हाई स्कूल में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पुष्पा जगन्नाथ साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष व सभी अतिथियों ने बच्चों को गुलाल लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद 26 जून से जब से स्कूल खुली है स्कूलों की रौनक बढ़ गई है। स्कूल में सत प्रतिशत दाखिला करने की जिम्मेदारी केवल शिक्षक और पालक को की ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। 9 वीं कक्षा की 40 बालिकाओं को छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की योजना अनुसार निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल दिया गया।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार साहू, उपसरपंच कृष्ण साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक अश्वनी रात्रे, जगन्नाथ साहू, नटवर निर्मलकर, दिलीप साहू, सोनाली पवार, सूखेन, आत्माराम साहू, ओम प्रकाश यादव, मदनलाल रात्रे, प्राची ठाकुर, संध्या, प्रियंका श्रीवास आदि उपस्थित थे।