
रायपुर :- छाॅलीवुड के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर जल्द आप सभी नजदीकी सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर आ रहा है। इस फिल्म के निर्माता हैं मनोज खरे एवं हेमलाल चतुर्वेदी, सलीम खान कृत काहे के चिंता है “कका जिंदा है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन एवं छत्तीसगढ़ के मुखिया पर आधारित है। इस फिल्म का पहला गाना मया होगे ना 2 जुलाई को YR Films CG के यूट्यूब चैनल पर आने वाला है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता हैं पवन गांधी एवं मुख्य अभिनेत्री के तौर पर सानिया कंबोज नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है जल्द ही रिलीजिंग डेट का अनाउंसमेंट करने की बात सलीम खान ने कही। मीडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री सानिया कंबोज ने बताया कि इस फिल्म से उन्हे बहुत उम्मीद है, बस जनता के आशीर्वाद की आवश्यकता है |
