
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- छ्ग शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलाध्यक्ष के पद पर जिला के फायरब्रांड शिक्षक नेता पवन दुबे की नियुक्ति करते हुये शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त करते हुए कि शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में पवन दुबे जिले के शिक्षकों के हित मे कार्य करने हेतु अग्रणी भूमिका निभाएंगे।पवन दुबे के जुझारू, निडर और संघर्षशील नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।मनेन्द्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष रहते हुए पवन दुबे द्वारा प्रत्येक शिक्षकों के लिए संघर्ष किया गया। फिर चाहे किसी शिक्षक को प्रताड़ित करने का मामला हो या फिर अन्य कोई ऐसा मामला जिसमे शिक्षकों का अहित हो रहा हो वहां पर पवन दुबे ने दमदारी से अन्याय का विरोध किया और अपनी छवि बनाई।प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने पवन दुबे को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की जानकारी देते हुए बताया कि पवन दुबे,एमसीबी जिले के लिए चर्चित और लोकप्रिय चेहरा है,शिक्षको की समस्याओं को लेकर वे हमेशा मुखर रहते हैं, आगे भी इसी ईमानदारी से कुशल नेतृत्व प्रदान करेंगे।पवन दुबे को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा,कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष मंटू खैरवार, जिलाध्यक्ष सूरजपुर यादवेंद्र दुबे,जिलाध्यक्ष सर्वजीत पाठक, वीरेंद्र पांडेय अशोक गुप्ता बिजेन्द्र नाथ यादव, हरिदास, अविकास, फ्रफुल्ल रेड्डी, अशोक पैकरा, संजय यादव, एस एन साहू, रजनीश मिश्रा, राकेश पटेल, शारदा त्रिपाठी, पुष्पराज, मनीष यादव, शिक प्रसाद, हेतराम आदि प्रांतीय,जिला,ब्लाक पदाधिकारियों तथा समस्त शिक्षको ने बधाई प्रेषित की है।
